Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों को किया फसल बीमा दावा राशि का भुगतान

इंदौर जिले के 68 हजार 758 किसानों के खातों में आए  42.92 करोड़  रु

13 अगस्त 2025, इंदौर: किसानों को किया फसल बीमा दावा राशि का भुगतान – केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को राजस्थान के झुंझुनू से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत “फसल बीमा दावा राशि का भुगतान” वर्चुअली किया गया। इस योजना के तहत इंदौर जिले के 68 हजार 758 किसानों को 42.92 करोड़ रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 20850 किसानों के खातों में 16.45 करोड़ रूपये फसल बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया। मंत्री श्री सिलावट ने फसल बीमा दावा राशि के त्वरित भुगतान के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उप संचालक कृषि इंदौर श्री सी.एल. केवड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत इंदौर जिले में रबी 2023-24 एवं खरीफ 2024 तथा रबी 2024-25 की फसल बीमा का 68 हजार 758 किसानों को 42.92 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। जिसमें सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 20850 किसानों के खातों में 16.45 करोड़ रूपये के भुगतान के साथ ही जिले के देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के 35406 कृषकों के खातों में 22.95 करोड़ रूपये, महू विधानसभा क्षेत्र के 1701 कृषकों के खातों में 1.85 करोड़ रूपये तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के कुल 3074 कृषकों के खातों में 1.67 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत  इंदौर जिले में रबी वर्ष 2023-24 हेतु 40056 किसानों को 26.37 करोड़ रूपये फसल बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया है। इसी तरह खरीफ वर्ष 2024 हेतु 1793 कृषकों को 1.31 करोड़ रूपये और रबी वर्ष 2024-25 के लिये 26909 किसानों को 15.24 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। इस प्रकार जिले में 68 हजार 756 कृषकों के खातों में 42.92 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की  गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com