राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल कटाई प्रयोग समय पर कराएं : श्री बिलैया

23 मार्च 2023, सीहोर । फसल कटाई प्रयोग समय पर कराएं : श्री बिलैया – रबी सीजन में फसल कटाई प्रयोग समय पर करते हुए उत्पादन एवं उत्पादकता का आकलन विधिवत किया जाना आवश्यक है। गिरदावरी एरिया में हुए फसल कटाई प्रयोग के आंकड़ों का संकलन कर वरिष्ठालय  को शीघ्र अवगत कराएं। उक्त निर्देश संयुक्त संचालक कृषि भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग श्री बी. एल. बिलैया ने  उप संचालक कृषि कार्यालय में विभाग की समीक्षा करते हुए दिये।  श्री बिलैया ने बदलते मौसम में फसलों की सुरक्षा के उपाय, ग्रीष्मकालीन फसलों के उत्पादन में कम समय की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों के बीजों का उपयोग, रबी फसल विक्रय में पंजीयन की प्रगति जैसे विषयों की भी समीक्षा की।

इस दौरान उप संचालक कृषि श्री के. के. पांडेय ने संयुक्त संचालक को बताया जिले में 4 लाख हेक्टेयर से भी अधिक क्षेत्र में बुआई हुई थी। इसमें  सर्वाधिक गेहूं 3 लाख 42 हजार, चना 53 हजार हेक्टेयर के अलावा मसूर, मटर, सरसों, अलसी भी किसानों ने लगाई। विभाग ने इस सीजन के लिए जिले में ड्यूरम गेहूं उत्पादन, कृषक पाठशाला, जैविक खेती (बायो गैस, स्लरी नाडेप, वर्मी कंपोस्ट) आईपीएम (दलहनी फसल), बीज उपचार (जैविक एवं रसायनिक तकनीक), अंतरवर्तीय फसल प्रदर्शन को विशेष कार्यक्रम के तहत आयोजित किए  थे। बैठक में सहायक संचालक कृषि सुश्री मिनी चौकसे, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री अनिल जाट, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री हुदा खलील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Advertisements
Advertisement5
Advertisement