Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूँ एवं चना फसल कटाई प्रयोग सारा एप से होगा

02 मार्च 2023, बुरहानपुर: गेहूँ एवं चना फसल कटाई प्रयोग सारा एप से होगा – श्री एम.एस.देवके, उप संचालक , किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , बुरहानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी मौसम हेतु निर्धारित गेहूँ एवं चना फसल कटाई प्रयोग प्रारंभ किया जाना है।

श्री देवके ने बताया कि यह फसल कटाई प्रयोग सारा एप के माध्यम से किया जायेगा। रबी मौसम वर्ष 2022-23 में अधिसूचित फसलों का रकबा 50 हैक्टेयर होने से गेहूँ फसल के 432 एवं चना फसल के 480 इस प्रकार कुल 912 प्रयोग कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (28 फरवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें