Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रजिस्टर्ड विक्रेताओं से ही किसान बीज ख़रीदें : श्री बिलैया

9 मई 2023, भोपाल । रजिस्टर्ड विक्रेताओं से ही किसान बीज ख़रीदें : श्री बिलैया – संयुक्त संचालक कृषि श्री बी.एल.बिलैया ने किसान भाईयो से कहा है कि मानसून के प्रारंभ होते ही किसान भाई खरीफ फसलों की बोनी का कार्य करने के लिए खाद-बीज की व्यवस्था में लग जाते है।

किसान भाई निजी विक्रेताओं से बीज क्रय करते समय ध्यान रखे की वे कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज क्रय करे। साथ ही पक्का बिल भी लेवें, जो विक्रेता पक्का बिल नहीं देते हैं, उनकी शिकायत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या उप संचालक कृषि को कर सकते हैं। श्री बिलैया ने बताया कि सोयाबीन की प्रचलित प्रजातियां जैसे- P.S-1569, R.V.S.-2018, R.V.S.-2024, JS-2117, RVS-2001-4, RVS-2098. JS-2034. JS-2069, JS-2029 का चयन करें।

किसानों को उत्तम क्वालिटी का प्रमाणित बीज प्राप्त हो, इसके लिए। बीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे जा चुके है। जिन किसान भाईयों के पास अपना स्वयं का बीज है उन्हें यह सलाह दी जाती है कि. बोनी के पूर्व बीज की अंकुरण क्षमता का परीक्षण कर लें । यदि 100 दानों में 70 दाने का अंकुरण होता है तो वह बीज बोने के लिए उपयुक्त हैं। बीज को बोने के पूर्व बीज उपचार दवा से उपचारित कर ही बोयें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े –गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )