Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

“गोपाल गौशाला में गायों को मिलेगा हरा चारा”

26 सितम्बर 2022, कटनी: “गोपाल गौशाला में गायों को मिलेगा हरा चारा” – म. प्र. राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक कटनी शबाना बेगम के नेतृत्‍व में विकासखण्ड रीठी के ग्राम जमुनिया में संचालित गौशाला में जैविक कृषि‍ प्रशिक्षक राम सुख दुबे जी के सहयोग से परिसर में एजोला पिट का निर्माण कर एजोला खाद्य तैयार किये जाने का कार्य किया गया ।

इस दौरान श्री दुबे द्वारा गौशाला संचालनकर्ता पूर्णिमा स्‍वसहायता समूह के‍ सदस्‍यों को एजोला तैयार करने की विधि, इसका महत्‍तव, उपयोग व देख-रेख का तरीका के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई। साथ में उपस्थित प्रभारी जिला प्रबंधक कृषि‍ म. प्र. राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन राम सुजान द्विवेदी ने बताया की गौशाला को सक्षम बनाने के लिए समूह द्वारा गोबर से
लकडी (गौ-काष्‍ठ) बनाने की मशीन गौशाला में लाई गई है । जिसके माध्‍यम से उपलब्‍ध गोबर का इस्‍तेमाल किया जायेगा । वर्मी पिट एवं नाडेप के माध्‍यम से खाद निर्माण भी किया जा रहा है ।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें