Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री से स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन ने की सौजन्य मुलाकात

20 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री से स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन ने की सौजन्य मुलाकात – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि राज्य में मुर्गी पालन एक उभरता हुआ व्यवसाय है। यहां लगभग 3 करोड़ व्यवसायिक मुर्गे-मुर्गियों का पालन किया जाता है। इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 2 लाख लोग तथा अप्रत्यक्ष रूप से 14 लाख लोग जुड़े हुए हैं। हमारे राज्य का कृषि उत्पादन किसान भी मुर्गी पालन से जुड़े होते हैं, जो अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं।

इस अवसर पर सर्वश्री अचिन बैनर्जी, सूर्यकांत सुर, गोविन्द चंद्राकर, एस.एस. ब्राम्हणकर, नंद कुमार वर्मा, हरदीप सिंह तथा मेहुल पटेल आदि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें