राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास से मिलेगी नई पहचान

8 मार्च 2021 सिवनी। कपास से मिलेगी नई पहचान – कभी-कभी प्रचलित परम्परा को छोड़कर नया अपनाया जाए तो उसमें भी सफलता मिलती है। इसी आशा के साथ जिले के कृषक भी इस वर्ष मक्का एवं सोयाबीन फसलों का रकबा कम कर कपास का उत्पादन करेंगे। इन्हीं संभावनाओं को तलाशने के लिए छपारा विकासखंड में प्रगतिशील कृषक श्री शिवकांत सिंह के खेत पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूदा कृषकों को बेहतर कपास उत्पादन के सुझाव दिए एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

इस संगोष्ठी में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो.पी.के.बिसेन, संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर संभाग श्री के.एस. नेताम, उपसंचालक कृषि श्री मोरीस नाथ, कृषि महाविद्यालय बालाघाट के डीन डॉ. जी.के.कोतू, कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री प्रफुल्ल घोड़ेश्वर उपस्थित थे।