Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विश्व व्यापी हो गया है एमपी के गुना का धनिया और गुलाब

26 जुलाई 2025, गुना: विश्व व्यापी हो गया है एमपी के गुना का धनिया और गुलाब – मध्य प्रदेश के गुना में उत्पादित गुलाब और धनिया ने अब विश्व में भी अपनी पहचान बना ली है अर्थात इनकी मांग देश के साथ ही विदेशों में भी है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रसन्नता जाहिर की है। इधर डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन पर बहनों को शगुन के रूप में 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के बाद से लाड़ली बहना योजना की राशि को स्थायी रूप से 1500 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का लाभ राज्य की 1.31 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को मिलेगा। योजना के तहत पहले लाभार्थियों को 1,250 रुपए दिए जा रहे थे। अब इसे 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार संभावना है कि 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच लाड़ली बहनों के खाते में 27वीं किस्त ट्रांसफर हो सकती है।

सिंचाई योजनाओं के लाभ का जिक्र

मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुना को मिलने वाली सिंचाई योजनाओं के लाभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्वती-काली-सिंध योजना का लाभ मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, गुना, राजगढ़, देवास, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच के साथ ही राजस्थान के 13 जिलों को मिलेगा। हमारी सरकार ने दोनों राज्यों की जनता की खुशहाली के लिए पार्वती-काली-सिंध योजना बनाई। कुंभराज योजना के माध्यम से पूरा क्षेत्र बदलने वाला है। गुना जिले के हर एक तहसील में सिंचाई परियोजना पहुंचने वाली है।

 सावन में बारिश की जगह गुलाब की पंखुड़ियां बरस रही

गुना हाल के दिनों में गुलाब और धनिया के उत्पादन के लिए भी काफी चर्चा बटोर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब की वर्षा हो रही है। ऐसा लग रहा है कि सावन में बारिश की जगह गुलाब की पंखुड़ियां बरस रही हैं। यह पहले भी हो सकता था, लेकिन हमारी सरकार ने किसानों को सिंचाई की सुविधा देकर इसे संभव बनाया है। यहां का गुलाब और धनिया अब विश्वव्यापी हो चुका है। हमने एक ही प्रकार का धनिया देखा था। यहां कई प्रकार के धनिया का उत्पादन हो रहा है। मैं धनिया उगाने वाले सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com