Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

13 मई 2023, कवर्धा । छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित – कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राकेश शर्मा ने खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न कृषि अदान सामग्री जैसे फसल क्षेत्राच्दादन, वर्षा, बीज, उर्वरक, कल्चर, कीटनाशक औषधि, सूक्ष्म तत्व,एवं अन्य आदान सामग्रियों का डबल लॉक तथा सिंगल लॉक, भंडारण, वितरण, गुण नियंत्रण एवं कीट व्याधि नियंत्रण व्यवस्था के साथ-साथ संस्थावार एवं निजी क्षेत्रों में भंडरित-वितरित आदान सामग्रियों की अद्यतन प्रगति के साथ ही फसल बोनी की स्थिति एवं अग्रिम नर्सरी, धान के बदल अन्य फसलों के क्षेत्राच्छादन की जानकारी समयावधि में वरिष्ठालय की ओर प्रेसित करने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष की कार्य अवधि सबेरे 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07741-232953 है।

उपसंचालक श्री राकेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियंत्रण कक्ष के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि सुश्री सुष्मिता कंवर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह नियंत्रण कक्ष उपप्रभारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री पोषण लाल वर्मा, बीज नियंत्रण कक्ष के लिए ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री ऋषभ चंद्रवंशी, उर्वरक एवं पौध संरक्षण के लिए ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद चंद्रवंशी, वाहन चालक श्री अरविंद कुजूर और भृत्य श्री वीरेन्द्र कुंभकार प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष का संचालन करेंगे। समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने विकासखंड के आदान व्यवस्था एवं विभिन्न फसलों पर कीट व्याधि प्रकोप के संबंध में प्रतिदिन ई-मेल, दूरभाष, फैक्स अथवा डाक के माध्यम से जानकारी नियंत्रण कक्ष को जानकारी उपलब्ध करायेंगे।