राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में उपार्जन कार्यो की समीक्षा की गई

19 अप्रैल 2025, विदिशा: विदिशा में उपार्जन कार्यो की समीक्षा की गई – जिले में समर्थन मूल्य पर जारी उपार्जन कार्यो की कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने गहन समीक्षा के दौरान निर्देशित किया है कि जिले के किसी भी केंद्र पर ऑफ लाइन खरीदी कार्य न हो यदि निरीक्षण में कही पाया गया तो समिति तथा वेयर हाऊस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement1
Advertisement

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा जिन जिला अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण की  जिम्मेदारी  सौंपी गई है। वे सभी अधिकारी भ्रमण अवश्य करें और निरीक्षण भ्रमण के फोटोग्राफ्स तथा अपडेट जानकारी  ग्रुप  में शेयर करेंगे । श्री गुप्ता ने कहा कि किसानों से फसल खरीदी के बाद समय पर भुगतान हो इस कार्य में किसी भी तरह से विलंबता ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर अनावश्यक रूप से अनाज का भण्डारण ना हो समय पर परिवाहन कर नियत वेयर हाउस में रखवाने की व्यवस्था प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा यदि किसी समिति में बारिश और परिवहन के कारण उपार्जित अनाज खराब होता है तो संबंधित समिति और परिवहन एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  जिले के ऐसे सभी किसान जिनके द्वारा पंजीयन कराने के बाद स्लाट बुक नहीं कराया कराया गया है ऐसे सभी बड़े काश्तकारों पर नजर रखी जाए। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया  कि मंडी में विक्रय करने वाले किसानों की जानकारी उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने निर्देशित किया  कि हरेक उपार्जन केन्द्र पर नियुक्त सर्वेयरों के नाम और उनके द्वारा परीक्षण के निर्धारित मापदंडों की जानकारी उपार्जन केंद्रों के बाहर चस्पा कराई जाएं। समीक्षा बैठक में उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति के संबंध में भी पूछ ताछ की गई ।

इस अवसर पर गेहूं उपार्जन के संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने बताया कि जिले में गेहूं विक्रय के लिए 80 हजार 691 है।अब तक 54500 के द्वारा स्लॉट बुक कराया गया है 31323 किसानों के द्वारा 3 लाख 22 हजार 508   मीट्रिक  टन गेहूं का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया जा चुका है। परिवहन 3 लाख 13 हजार 329  मीट्रिक  टन किया जा चुका है। वहीं 26252 किसानों के लिए भुगतान हेतु 647.12 करोड़ के ईपीओ जारी हुए 18 हजार 215 किसानों को 398.57 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक केएस खपेड़िया,सीसीबी के सीईओ विनय प्रकाश सिंह, सहकारिता विभाग के उपायुक्त पीएस बरोठिया,  मार्कफेड, तथा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक मौजूद थे।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement