Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 83 हजार 662 खेत तालाब का निर्माण जारी

27 जून 2025, भोपाल: प्रदेश में 83 हजार 662 खेत तालाब का निर्माण जारी – जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में 77 हजार 940 खेत तालाब बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 83 हजार 662 खेत तालाब बनाए जा रहे हैं। इन खेत तालाबों के बन जाने से प्रदेश में सिंचाई का रकवा बढ़ेगा और भू-जल स्तर में भी वृद्धि होगी।

बारिश के पानी का संचयन करने में अनूपपुर जिले के जनजातीय ग्रामीणों की जागरूकता देखते ही बन रही है। यहां पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 13-13 खेत तालाब बनाए जा रहे है। जनजातीय समुदाय वाले अनूपपुर जिले में कुल 277 ग्राम पंचायतें हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत यहां पर 3739 खेत तालाब बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है और 3519 खेत तालाबों का कार्य प्रगति पर है। इसी तरह से 400 डगवेल रिचार्ज बनाए जाने का लक्ष्य है, जिसमें से 456 बनाए जा रहे है साथ ही 12 अमृत सरोवर बनाए जा रहे। अभियान में नीमच जिले के किसान भी बारिश के प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए आगे आए हैं। जिले में अभियान के अंतर्गत 807 खेत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें जावद में 196, नीमच में 209 एवं जनपद क्षेत्र मनासा में 398 खेत तालाब बनाए जा रहे हैं। जिला पंचायत के मनरेगा परियोजना अधिकारी श्री सुशील दौराया ने बताया कि नीमच जिले में पूर्व में मनासा जनपद क्षेत्र में ही किसानों द्वारा खेत तालाब निर्माण में रूचि लेकर निर्माण करवाया जाता था, इस बार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत न केवल मनासा बल्कि नीमच एवं जावद क्षेत्र के किसानों ने भी आगे आकर खेत तालाबों का निर्माण कराया है। नीमच जिले में 729 खेत तालाब बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 807 खेत तालाब बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा नियमित रूप से उपयंत्रीवार खेत तालाब निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। परिणाम स्वरूप जिले में सभी 807 खेत तालाब का निर्माण कार्य प्रारंभ होकर अधिकांश खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस बारिश में इन खेत तालाबों में वर्षा जल का भराव भी होना प्रारंभ हो गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com