Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में फसल बीमा योजना से संबंधी शिकायतों का निराकरण किया

06 जुलाई 2024, नीमच: नीमच में फसल बीमा योजना से संबंधी शिकायतों का निराकरण किया – कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को  कृषि  विभाग जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति (डी.जी.आर.सी.), कृषि अधोसंरचना निधि (ए.आई.एफ.), कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.), की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति(डी.एम.सी.), आत्मा गवर्निंग बोर्ड, (जीबी.) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति (डी.जी.आर.सी.), बैठक में फसल बीमा संबंधी छह शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण किया गया।

कृषि अधोसंरचना निधि (ए.आई.एफ.), की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों को निर्देशित किया गया कि, संबंधित विभाग अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित कराने हेतु प्रकरण तैयार करवाकर योजना का लाभ दिलाए। कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.), की समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि, जिले में पूर्व से कार्यरत 14 एफ.पी.ओ. को कृषि आदान संबंधी लाइसेंस, मंडी लाइसेंस, एफ.ए.एस.एस.आई. के लाइसेंस तथा ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए।

उद्यानिकी विभाग तहत एक जिला एक उत्पाद के तहत धनिया फसल की नवीन किस्मों के बीज जिले के प्रगतिशील कृषकों को उपलब्ध कराकर जिले में एक जिला एक उत्पाद में विशेष  उपलब्धि  हासिल करने के लिए उद्यानिकी  विभाग को निर्देशित किया गया। आत्मा गवर्निंग बोर्ड, (जीबी.) में वर्ष 2023-24 के लक्ष्य एवं पूर्ति की समीक्षा की गई एवं वर्ष 2024-25 के प्राप्त लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये । बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, उप संचालक कृषि श्री बी.एस.अर्गल, उप संचालक उद्यानिकी श्री अतर सिंह कन्‍नौजी, कृषि वैज्ञानिक व अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com