Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना हेतु समिति गठित

13 सितम्बर 2023, इंदौर: मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना हेतु समिति गठित – मध्य प्रदेश मत्स्योद्योग संचालनालय के आदेशानुसार इंदौर जिले में स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जायेगी। इसके लिये कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर की जिले में स्थापना हेतु समिति गठित की गई है।

समिति में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी अध्यक्ष रहेंगे। समिति में आयुक्त नगर पालिक निगम श्रीमती हर्षिका सिंह (नगरीय क्षेत्र में), जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा (ग्रामीण क्षेत्र में) एवं उपायुक्त सहकारिता सदस्य रहेंगे। सहायक संचालक मत्स्योद्योग सदस्य/सचिव होंगे। समिति निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जिले में स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु समुचित कार्यवाही करेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile