राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री मोदी लिखित “हमारी नर्मदा परिक्रमा” पुस्तक का कलेक्टर द्वारा विमोचन

27 अप्रैल 2026, मंदसौर, (कृषक जगत): श्री मोदी लिखित “हमारी नर्मदा परिक्रमा” पुस्तक का कलेक्टर द्वारा विमोचन – कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने उप संचालक कृषि श्री रविंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक “हमारी नर्मदा परिक्रमा” का विमोचन किया। पुस्तक नर्मदा नदी के महत्व एवं नर्मदा परिक्रमा से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं। ज्ञात हो कि विश्व में नर्मदा नदी ही एकमात्र ऐसी नदी है जिसकी संपूर्ण परिक्रमा की जाती है। इस पुस्तक में नर्मदा परिक्रमा से जुड़े हुए हर पहलू जैसे परिक्रमा पथ, परिक्रमा के दौरान किये जाने वाली कार्यकलाप, रात्री विश्राम के स्थान, अन्न क्षेत्र एवं नियम धर्म का विस्तार से वर्णन रोचक ढंग से किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली नर्मदा नदी की परिक्रमा पर लिखी गई यह पुस्तक लोगों में नदियों के महत्व एवं संरक्षण की दिशा में जागरूकता पैदा करने वाली है। पुस्तक लेखक श्री मोदी ने बताते हुए कहा कि उन्होंने नवंबर 2024 में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति मोदी के साथ नर्मदाजी की परिक्रमा की थी उस दौरान उनके अनुभव एवं नर्मदाजी के महत्व के बारे में यह पुस्तक लिखी गई है। उनका मानना है कि यह पुस्तक पाठकों को नर्मदा परिक्रमा करने हेतु प्रेरित करेगी एवं नर्मदा परिक्रमा करने वाले परिक्रमा वासियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements