राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने फसल गिरदावरी समय सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

एमपी किसान एप का उपयोग कर किसान स्वयं दर्ज कर सकते हैं फसल की जानकारी

25 दिसम्बर 2020, रायसेन। कलेक्टर ने फसल गिरदावरी समय सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश गिरदावरी मौसम रबी वर्ष 2020-21 का कार्य सारा एप के माध्यम से प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें फसल की किस्म के ऑप्शन को भी जोड़ा जा रहा है। इससे किसान द्वारा अवगत कराए अनुसार फसल की किस्म की जानकारी भी दर्ज की जा सकेगी। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गिरदावरी कार्य में किसानों तथा कृषि, उद्यानिकी विभागों की सहभागिता के लिए एमपी किसान एप का भी उपयोग किया जा सकता है। जिससे किसान स्वयं अपनी फसल की जानकारी दर्ज करने एवं दर्ज जानकारी से सहमत नहीं होने पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। कृषि और उद्यानिकी विभाग के यूजर भी फसल गिरदावरी की जानकारी के संबंध में एमपी किसान एप के माध्यम से जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
वर्तमान में बोनी की स्थिति को देखते हुए रबी वर्ष 2020-21 का गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। रबी वर्ष 2020-21 गिरदावरी कार्य के लिए 20 जनवरी 2021 तथा गिरदावरी आपत्ति आमंत्रण के लिए 25 जनवरी 2021 की समय सीमा निर्धारित की गई है। मौसम रबी वर्ष 2020-21 गिरदावरी आपत्ति निराकरण के लिए 31 जनवरी 2021 की समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गिरदावरी कार्य पूर्ण शुद्धता से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे उपार्जन, फसल बीमा में किसी प्रकार की विसंगति परिलक्षित न हो।

महत्वपूर्ण खबर : आगर-मालवा के अनार किसान के खेत पर अधिकारी

Advertisements