कलेक्टर ने बुरहानपुर जिलों के गांवों में फसल गिरदावरी का किया निरीक्षण
12 जनवरी 2023, बुरहानपुर: कलेक्टर ने बुरहानपुर जिलों के गांवों में फसल गिरदावरी का किया निरीक्षण – शासन के निर्देशानुसार मौसम रबी वर्ष 2022-23 हेतु गिरदावरी के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। जिले में गिरदावरी कार्य जारी है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने किये जा रहे गिरदावरी कार्यो का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने ग्राम नावरा, खकनारकलां में की जा रही, जीयो फैंस के माध्यम से गिरदावरी गतिविधियों का मौके पर जाकर जांच करते हुए जायजा लिया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया, संबंधित पटवारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 जनवरी 2023 के अनुसार)
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )