Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश

07 अक्टूबर 2025, रायसेन: भावांतर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश – मप्र शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के सभी अधिसूचित मंडियों में सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना प्रभावशील की है। भावांतर योजना अंतर्गत किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 03 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए हैं तथा पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि भावांतर योजना हेतु किसानों का पंजीयन पैक्स, सीएससी तथा एमपी किसान एप के माध्यम से 03 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना तथा पंजीयन समयावधि का किसान संगोष्ठी, पम्पलेट, नुक्कड़-नाटक, रैली, सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कि सभी सोयाबीन उत्पादक किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित हो सके। भावांतर योजना के तहत राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मंडियों में भावांतर सहायता हेल्प डेस्क स्थापित की जाए तथा किसानों की जिज्ञासों के समाधान के साथ ही योजना संबंधी जानकारी भी दी जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile