Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को खरीफ फसल का ऋण चुकाने की समय सीमा में दी राहत

30 मार्च 2023, भोपाल : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को खरीफ फसल का ऋण चुकाने की समय सीमा में दी राहत – मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलो को खराब कर दिया था। प्रभावित फसलो को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को खरीफ फसल का ऋण चुकाने के लिए 1 माह की राहत दी हैं।

सीएम ने कैबिनेट बैठक से पहले इस विषय पर मंत्रियों से चर्चा की थी। इस दौरान किसानों की खरीफ फसल का ऋण चुकाने की समय सीमा 28 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी हैं।

श्री शिवराज सिंह ने कहा “यह निर्णय किसानों के आग्रह पर लिया गया हैं। समय-सीमा में वृध्दि से 60 करोड़ का अतिरिक्त ब्याज भार आयेगा, जिसका भुगतान सरकार करेगी। इसके साथ ही सीएम ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री अपने-अपने प्रभार के जिलों में गेंहू खरीदी की मॉनिटिरिंग करें।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )