Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में रबी ऋण वितरण व वसूली की हुई समीक्षा

25 दिसंबर 2025, आलीराजपुर: आलीराजपुर में रबी ऋण वितरण व वसूली की हुई समीक्षा – जिला सहकारी बैंक झाबुआ एवं जिला आलीराजपुर के फील्ड स्टाफ की संयुक्त बैठक जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरजू इकबाल खान की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इस दौरान उन्होंने जिले की 26 सहकारी समितियों की रबी ऋण वितरण, ऋण वसूली एवं ईआरपी एंट्री की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान 31 दिसंबर 2025 तक के लिए लक्ष्य आवंटित किए गए।इस दौरान सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों का समापन भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के दौरान जिला आलीराजपुर की 26 समितियों द्वारा 638 नवीन सदस्यों को जोड़ा गया तथा उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी किए गए।

बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता श्री जी.एल. सोलंकी, नोडल अधिकारी श्री हर्षवर्धन गुप्ता, प्रभारी फील्ड श्री राजेश राठौड़ सहित जिले के सभी समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें