राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन

02 अक्टूबर 2024, देवास: कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन – कृषि विज्ञान केन्द्र देवास द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में  डॉ ए के बड़ाया , वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में ग्राम सिरोलिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अरविंदर कौर ने कृषकों एवं कृषक महिलाओं को बताया कि यह भारत सरकार द्वारा की गई अनोखी पहल है जिसके अंतर्गत भारत देश को एक साफ एव स्वच्छ देश बनाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। तभी कहा जाता है कि एक स्वच्छ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। अतः कृषक अपने घर से लेकर अपने फसल अवशेषों का प्रबंधन सही प्रकार से करें तो हम स्वच्छता के साथ-साथ कृषि में भी जैविक प्रबंधन कर कृषि को प्राकृतिक खेती से जोड़ सकते हैं।

 केन्द्र की प्रसार वैज्ञानिक डॉ नीरजा पटेल ने बताया कि किस तरह जल का प्रबंधन कर जल को दूषित होने से बचा सकते हैं व जल स्त्रोत में जलस्तर बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृषक अपनी कृषि में रसायानों का कम उपयोग कर अपने दैनिक जीवन में जहरीले कृषि रसायनों से होने वाले दुष्प्रभावों से बच सकते है।साथ ही उन्होंने कृषकों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई  और  कृषकों को अपने आस-पास व अपने गांव में स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया। इस  मौके  पर आर ए के कृषि महाविद्यालय सीहोर की छात्राएं भी शामिल हुईं। । कार्यक्रम में कुल 50 कृषकों ने भागीदारी की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा  सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement