Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन जिले के किसानों की गिरदावरी पर दावा – आपत्ति 3 फरवरी तक

02 फरवरी 2023, उज्जैन: उज्जैन जिले के किसानों की गिरदावरी पर दावा – आपत्ति 3 फरवरी तक – किसानों द्वारा अपने खेतों में बोयी गई रबी फसलों की गिरदावरी MP KISAN App के माध्यम से तथा पटवारियों द्वारा SAARA App के माध्यम से दर्ज की गई है। उक्त दर्ज फसलों की जानकारी MP KISAN App पर उपलब्ध है। एप पर कृषक बंधु अपने खेतों में बोई गई फसलों की दर्ज जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं।

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री प्रीति चौहान ने बताया कि यदि किसान दर्ज जानकारी से सहमत हैं तो ‘सहमत’ बटन पर क्लिक करें। असहमत होने की स्थिति में ‘दावा-आपत्ति’ बटन पर क्लिक कर 3 फरवरी तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। उक्त दावा-आपत्ति का निराकरण संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा किया जावेगा।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें