Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

भावान्तर योजना के संबंध में मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

04 अक्टूबर 2025, झाबुआ: भावान्तर योजना के संबंध में मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग –  मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा भावान्तर योजना के संबंध में कलेक्टर कमिश्नर के साथ वीसी के माध्यम से जानकारी दी गई है। मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि पंजीयन योजना अंतर्गत पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक होंगे। पंजीयन PACS /CSC/ MP किसान एप के माध्यम से कराए जाएंगे। योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय अवधि 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी। 02 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा में भावांतर योजना की जानकारी सचिव द्वारा दी जाए।

सभी कृषि उपज मंडियों में होर्डिंग्स एवं पंजीयन केंद्र पर बैनर के माध्यम से योजना की जानकारी दी जाएगी। किसानों एवं व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एसएमएस के माध्यम से पंजीयन की अनिवार्यता एवं अंतिम तिथि के बारे में जानकारी भेजी जाएगी। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर द्वारा सभी विधायक गण, सांसद/किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी दी जाए। भावांतर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार, योजना में निहित लाभ की जानकारी एवं जन जागरण हेतु ट्रेक्टर रैली/मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये। प्रत्येक कृषि उपज मंडी स्तर पर भारसाधक अधिकारी एवं मंडी सचिव द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि किसान संगठन एवं व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करें। सभी मंडियों में भावांतर सहायता डेस्क स्थापित किये जाये। सम्पूर्ण योजना पर सतत निगरानी की जाए। प्रत्येक मंडी हेतु एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

योजना के दुरुपयोग को रोकने हेतु व्यापारी के स्टॉक की उपलब्ध रियल टाइम जानकारी का समय – समय पर सत्यापन करे। मॉडल रेट की सतत निगरानी जिससे कि अनावश्यक गिरावट न हो। भावांतर योजना के तहत खरीदी किये गए सोयाबीन का भुगतान बैंक खातों में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना, अपर कलेक्टर श्री सी. एस. सोलंकी, उप संचालक कृषि श्री  नगीन  रावत एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें