Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुशासन को गति देने के लिए मुख्य सचिव का स्पष्ट रोडमेंप

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में आमजन को सरल, जवाबदेह और परिणाममुखी प्रशासन देने पर जोर

03 जुलाई 2026, भोपाल: सुशासन को गति देने के लिए मुख्य सचिव का स्पष्ट रोडमेंप – प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी तथा परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने आयोजित राज्यव्यापी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक मशीनरी को स्पष्ट दिशा दी। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि विकसित मध्यप्रदेश के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगीकरण, मानव संसाधन विकास और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का सरल, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सुशासन का वास्तविक आधार आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, भू-अधिग्रहण, नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे जैसे मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित समीक्षा से प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यक्षमता दोनों बढ़ी हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों की पुनर्वापसी और प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी तैयार करने पर बल दिया गया।

मुख्य सचिव ने औद्योगीकरण को गति देने के लिए निवेश आकर्षित करने, शहरी मास्टर प्लान तैयार करने, सीएम गतिशक्ति पोर्टल पर परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग तथा शासकीय परिसंपत्तियों के उपयोग के निर्देश भी दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में मध्यप्रदेश के देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन की सराहना की गई तथा पेयजल, जनजातीय विकास, डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण, पीएनजी विस्तार और पशु आश्रय स्थलों सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए ग