Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है

09 अक्टूबर 2024, सीहोर: मुख्यमंत्री यादव ने कहा, हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। पहले वीआईपी को तो हर सुविधा मिलती थी, परंतु गरीब व्यक्ति उन सुविधाओं से वंचित रहता था। हमारी सरकार गरीबों को भी हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा रही है। अब अगर सड़क दुर्घटना में कोई गरीब घायल होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार हेलीकॉप्टर पहुंचाएगी।

यदि मौत हुई तो सरकार उसे उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी, जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उनके लिए  सर्वे चालू हो गया है। सभी पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी घोषणाएं की गई हैं, वे सभी पूरे होंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश सहित कई राज्यों में देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान  जिले के भैरूंदा में ग्राम विकास सम्मेलन में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी दुनिया में सम्मान है। उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है और दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। दुश्मनों से उनका कहना है कि यदि आप गोली फेंकोगे तो हम गोला फेकेंगे। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों का गौरव बढ़ा है। हमारी सरकार किसान और जवान दोनों के कल्याण के लिए कार्य करती है। किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का सोयाबीन खरीदा गया है। आज यहां आठ खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का लोकार्पण किया गया है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि हमारी सरकार आक्रमणकारियों के एक-एक चिन्ह को मिटाती जा रही है। भैरूंदा का नाम आक्रमणकारियों ने नसरुल्लागंज कर दिया था, जिसे बदलकर फिर भैरूंदा कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। विधानसभा बुधनी के चारों नगरीय निकायों के विकास के लिए दो-दो करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की। कई नवीन मार्ग भी स्वीकृत किए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com