Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाइटेक गौशाला का भूमि-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

23 नवंबर 2024, भोपाल: भोपाल में 10 हजार गायों की क्षमता वाली हाइटेक गौशाला का भूमि-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को भोपाल के बरखेड़ी डोब में 10,000 गायों की क्षमता वाली हाइटेक गौशाला का भूमि-पूजन करेंगे। यह आयोजन सुबह 10 बजे होगा, जिसमें पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भी शामिल होंगे।

25 एकड़ क्षेत्र में बनेगी अत्याधुनिक गौशाला

गौशाला का निर्माण लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में होगा। इसमें गायों के आधुनिक देखभाल और उपचार के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें चिकित्सा वार्ड और सीसीटीवी मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। यह परियोजना करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि नगर निगम और पशुपालन विभाग इसकी नोडल एजेंसियां होंगी।

गौशाला का निर्माण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 2,000 पशुओं के लिए संरचना तैयार की जाएगी। भविष्य में इसे 10,000 पशुओं तक विस्तारित किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत से वित्तीय सहायता प्राप्त यह गौशाला नगर निगम द्वारा संचालित होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गौशाला में आधुनिक सुविधाएं

गायों को भूसा, हरा चारा, और पशु आहार कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए संयंत्र लगाया जाएगा। घायल और बीमार गायों के लिए विशेष चिकित्सा वार्ड की व्यवस्था की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इस वर्ष को गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस हाइटेक गौशाला की स्थापना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य निराश्रित और घायल गायों को सुरक्षित आश्रय और देखभाल प्रदान करना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com