Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- ये विकसित भारत 2047 का बजट है

03 फरवरी 2026, भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- ये विकसित भारत 2047 का बजट है – केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का 12वां और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया नौवां बजट है। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में मजबूत कदम बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट विकसित भारत 2047 की नींव मजबूत करने वाला है। इसमें गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। बजट का उद्देश्य सभी वर्गों के साथ न्याय करते हुए देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

सीएम ने कहा कि भारत को बायो-फार्मा हब बनाने के लिए विनिर्माण क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश किया गया है। इसके तहत एक हजार क्लिनिकल ट्रायल स्थलों के विकास का फैसला लिया गया है, जिससे रिसर्च और हेल्थ सेक्टर को मजबूती मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इंफ्रास्ट्रक्चर फोकस का स्वागत

क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने केंद्रीय बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर सरकार के लगातार फोकस का स्वागत किया है। हाईवे, मेट्रो, लॉजिस्टिक्स और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में कनेक्टिविटी, आवास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture