राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: एग्रीस्टेक आईडी बनवाना अनिवार्य

08 जुलाई 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा: एग्रीस्टेक आईडी बनवाना अनिवार्य – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न उपार्जन के लिए किसान पंजीयन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जा रहा है। खरीफ विपणन मौसम में धान एवं मोटा अनाज उपार्जन के लिए किसान पंजीयन के दौरान भू-स्वामी के खसरा, फसल एवं रकबा की जानकारी अब भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल से ली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक किसान का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

किसान एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), संबंधित पटवारी अथवा स्वयं ‘फार्मर रजिस्ट्री एमपी’ मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। ई-उपार्जन पोर्टल पर छिंदवाड़ा जिले के 29,163 पंजीकृत किसानों में से जिन किसानों की एग्रीस्टेक आईडी अभी शेष है, उन्हें भोपाल स्तर से एसएमएस भेजकर आईडी बनवाने की सूचना दी गई है। ऐसे किसानों की सूची ई-उपार्जन पोर्टल के रबी 2026-27 लॉगिन में उपलब्ध कराई गई है।

खाद्य संचालनालय भोपाल के निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एग्रीस्टेक आईडी से वंचित किसानों का भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल पर शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों का पंजीयन सुगमता से किया जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture