Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: नेशनल लेवल मॉनिटर ने किया पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का सघन निरीक्षण

10 अक्टूबर 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा : नेशनल लेवल मॉनिटर ने किया पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का सघन निरीक्षण – भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा नामांकित नेशनल लेवल मॉनिटर डॉ.एम.टी. मंजूनाथ ने जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिये सघन दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय केंद्रों, डेयरी संयंत्रों और पशुधन इकाइयों का भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लिया।

विभागीय सुविधाओं का जायजा और सराहना – निरीक्षण की शुरुआत में डॉ. मंजूनाथ ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन का गहन मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लैब और जिला पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में एक्स-रे और सोनोग्राफी सुविधाओं का सुचारू संचालन देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना की।

डेयरी एवं चारा इकाइयों का भौतिक सत्यापन – इसके बाद डॉ. मंजूनाथ ने सांची डेयरी संयंत्र का निरीक्षण कर दुग्ध प्रसंस्करण एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। साथ ही खजरी स्थित श्री संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा के फॉडर (चारा) केस का अवलोकन किया, जिसे एनएलएम योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से सीधा संवाद – मैदानी स्तर पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम गोहजर में संचालित दुग्ध संग्रहण समिति का जायजा लेकर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इसके बाद बिछुआ विकासखंड के ग्राम मुर्रा में श्री शंकर उइके की 200+10 क्षमता वाली बकरी पालन इकाई का भौतिक सत्यापन कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। वहीं, ग्राम खकरा चौरई में श्री विजय चंद्रवंशी की 500+25 क्षमता वाली वृहद बकरी पालन इकाई का निरीक्षण कर उसकी प्रगति रिपोर्ट की जांच की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दौरे के अंतिम चरण में डॉ. मंजूनाथ ने सिंगोड़ी में एएचआईडीएफ योजना के तहत स्थापित नेपियर जेनेसिस प्लांट का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, मैनेजर श्री विनोद ठाकरे तथा एनएलएम योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल तांडेकर विशेष रूप से उपस्थित थे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेख एवं तकनीकी जानकारियां साझा की ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture