छिंदवाड़ा: विकासखंड बिछुआ में कृषि रथ से दी जा रही योजनाओं की जानकारी
22 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: विकासखंड बिछुआ में कृषि रथ से दी जा रही योजनाओं की जानकारी – छिन्दवाड़ा/21 मई 2026/ कृषि कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के विकासखंड बिछुआ में 16 पंचायतों में कृषि रथ के माध्यम से अब तक विभागीय योजनाओं जैसे ई विकास प्रणाली, नरवाई प्रबंधन, सॉइल हेल्थ कार्ड एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी कृषकों तक पहुंचाई गई।
इसी क्रम में विकासखंड के ग्राम पंचायत धनेगांव में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अरविंद जावरे द्वारा किसानों को ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत पराली को न जलाकर उसे खाद के रूप में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है, इस विषय पर भी किसानों को विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान धरती आबा योजना के अंतर्गत जनभागीदारी में आयोजित जनसुनवाई में कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में आत्मा से सुश्री स्मिता पाटील, श्री नितेश गजभिए, क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी श्री कीरत हनवत, जनप्रतिनिधि श्री पिलाजी उइके, सचिव श्री सुरेश कोचे एवं श्री हिमांशु माथुर पटवारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

