Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा : उर्वरक उपलब्धता पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

10 जुलाई 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा : उर्वरक उपलब्धता पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित – खरीफ फसल के दौरान किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को उपसंचालक कृषि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय छिंदवाड़ा में जिले में उर्वरक उपलब्ध कराने वाली सभी कंपनियों के जिला प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने सभी कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि किसानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार उर्वरक रैक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले को प्राप्त समस्त उर्वरक की मात्रा को शीघ्र निजी उर्वरक विक्रेताओं, सहकारी समितियों, एमपी एग्रो एवं मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरित कराया जाए।

श्री नाथ ने  स्पष्ट किया कि उपलब्ध उर्वरक का वितरण सभी पात्र किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से किया जाए, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध हो सके और खरीफ फसल की बुवाई एवं कृषि कार्य प्रभावित न हों।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें