Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: उप संचालक कृषि ने गेहूं-चना खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

27 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: उप संचालक कृषि ने गेहूं-चना खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण – उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम झिरपा स्थित श्री हरि वेयर हाउस में संचालित गेहूं-चना खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर किसानों ने भी संतुष्टि व्यक्त की।

उप संचालक कृषि श्री सिंह ने बिना नरवाई जलाए हार्वेस्टर से गेहूं कटाई के बाद सुपर सीडर के माध्यम से सीधे बोई गई मूंग फसल का भी अवलोकन किया। किसानों ने बताया कि पूरे ग्राम में इस वर्ष नरवाई जलाने की एक भी घटना नहीं हुई है। साथ ही जमुनिया और चवलपानी क्षेत्रों में भी इस बार ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। ग्राम झिरपा में चर्चा के दौरान किसानों ने बताया कि इस वर्ष गांव के सभी किसानों ने संकल्प लिया था कि कोई भी किसान नरवाई में आग नहीं लगाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile