छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ब्लू बेरी की खेती का किया अवलोकन
23 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा कलेक्टर ने ब्लू बेरी की खेती का किया अवलोकन – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने बुधवार को जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के भ्रमण के दौरान क्षेत्र में हो रही ब्लू बेरी की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने अमरवाड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिमौआ के ग्राम घाट पिपरिया में हॉर्टीफ्रूट आईजी बेरी फार्म का भ्रमण किया और फसल के उत्पादन से लेकर विपणन तक की समस्त जानकारियां प्राप्त कीं। उल्लेखनीय है कि जिले के अमरवाडा ब्लॉक में लगभग 135 एकड़ में ब्लू बेरी की सफल खेती की जा रही है। जिले में रकबा और बढ़ने की भी उम्मीद है ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने खेती की आधुनिक तकनीक और प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे, उद्यानिकी और कृषि विभाग के अनुभाग स्तरीय अधिकारी एवं हॉर्टीफ्रूट आईजी बेरी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर और कर्मचारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

