Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

18 अगस्त 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित – कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘आत्मा’ के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा आगामी 26 जनवरी 2027 को जिले के सभी 11 विकासखंडों से 5-5 सर्वोत्तम कृषकों को पुरस्कृत किए जाने की योजना प्रसारित की गई है।

पुरस्कार के लिये सर्वोत्तम कृषकों का चयन मूल्यांकन वर्ष 2025-26 में अपनाई गई कृषि तकनीक, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विकासखंड से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित 5 कृषकों को 10-10 हजार रुपये तथा जिला स्तर पर 10 सर्वोत्तम कृषकों को 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस पुरस्कार के लिए निर्धारित प्रपत्र में कृषकों से 20 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में भरकर विकासखंड स्तरीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कृषकों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन राज्य स्तर से होगा तथा विकासखंड के चयनित सर्वोत्तम कृषकों के आवेदन राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से निष्पक्ष सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्वोत्तम कृषक के चयन में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरती जाएगी। कृषकों से अपील की गई है कि वे वर्ष 2025-26 में अपनाई गई तकनीकों, अर्जित प्रगति, प्राप्त उत्पादन एवं उपज की सही एवं पूर्ण जानकारी आवेदन पत्र में भरकर बंद लिफाफे में 20 अगस्त 2026 तक विकासखंड स्तरीय कार्यालय में जमा करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन कृषकों को गत वर्ष इस प्रकार का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, वे आगामी तीन वर्षों तक आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture