छिंदवाड़ा: जिला रिसोर्स पर्सन के लिये 30 जून तक आवेदन आमंत्रित
27 जून 2026, छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा: जिला रिसोर्स पर्सन के लिये 30 जून तक आवेदन आमंत्रित – उप संचालक उद्यान छिंदवाड़ा श्री एम.एल.उइके ने बताया कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत जिला रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है।
जिला रिसोर्स पर्सन का कार्य प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने वाले किसानों एवं उद्यमियों को हैंड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी के पास खाद्य इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के प्रौद्योगिकी उन्नयन, नए उत्पादों के विकास, गुणवत्ता आश्वासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रबंधन में परामर्शी सेवाएं प्रदान करने का अनुभव होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कृषि अथवा उद्यानिकी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, जिनके पास कृषि में उपाधि हो, भी पात्र होंगे। यदि अभ्यर्थी खाद्य प्रौद्योगिकी में योग्य नहीं है, तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, बैंकिंग अधिकारी, बीमा एजेंट, बैंक मित्र अथवा डीपीआर तैयार करने एवं प्रशिक्षण का अनुभव रखने वाले व्यक्ति भी पात्र होंगे।
प्रत्येक रिसोर्स पर्सन को प्रति प्रकरण बैंक ऋण स्वीकृति के आधार पर 20,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत राशि ऋण स्वीकृति पर तथा शेष 50 प्रतिशत राशि उद्योग के जीएसटी, आधार पंजीयन, एफएसएसएआई मानकों की पूर्ति एवं इकाई स्थापित होने के उपरांत प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 जून 2026 तक कार्यालय उप संचालक उद्यान, मोहन नगर, छिंदवाड़ा में कार्यालयीन समय शाम 6:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

