Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ को सेरीकल्चर के क्षेत्र में मिला बेस्ट एचिवर पुरस्कार

28 सितम्बर 2024, भोपाल: छत्तीसगढ़ को सेरीकल्चर के क्षेत्र में मिला बेस्ट एचिवर पुरस्कार – छत्तीसगढ़ के किसानों को रेशम पालन के क्षेत्र में एक और बड़ा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय मंत्री श्री गिरीराज सिंह ने बैंगलूरु में केन्द्रीय रेशम बोर्ड के 75वें स्थापना दिवस 20 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में टसर कृमिपालक एवं टसर धागाकारक गतिविधि के लिए छत्तीसगढ़ को बेस्ट एचिवर पुरस्कार से नवाजा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और रेशम पालक किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ग्राम-सिवनी के श्री संतोष कुमार देवांगन को धागाकारक के रूप में नामांकित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) द्वारा ’’प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन’’ में भाग लेने के लिए राज्य की ओर से  प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन में भेजा गया था। श्री संतोष कुमार देवांगन को धागाकरण विधा के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड बैंगलूरू द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा जिला-सारंगढ, बिलाईगढ़ के ग्राम-बार के रहने वाले टसर कृमिपालक के रूप में श्री गणेश राम सिदार को पुरुस्कृत किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com