Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने जताया आभार

16 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने जताया आभार – छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड स्थित भाठागांव बी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसानों ने अपनी उपज की बिक्री करते हुए मुख्यमंत्री की उपस्थिति को एक यादगार पल बताया और योजना की सराहना की।

किसानों के लिए विशेष पल

धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे ग्राम मोंगरी के किसान हरिराम साहू और भाठागांव बी के किसान उत्तम निषाद को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। दोनों किसानों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि राज्य के मुखिया के हाथों सम्मान पाना उनके लिए गर्व की बात है।

किसान हरिराम साहू ने कहा कि वे मध्यम वर्गीय किसान हैं और इस योजना के तहत उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने केंद्र में 65 क्विंटल 20 किलो पतला धान बेचा है और सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर पर धान खरीदी का निर्णय किसानों के हित में बड़ा कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान उत्तम निषाद ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना से उन्हें आर्थिक संकट के समय राहत मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा धान की दर में वृद्धि के निर्णय की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

धान खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए छांव, बैठने की जगह, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।

धान खरीदी के पहले दिन किसानों में योजना को लेकर उत्साह दिखा। किसानों ने राज्य सरकार के निर्णय को सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

धान खरीदी योजना से आर्थिक मजबूती

राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। किसानों का मानना है कि यह योजना उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com