State News (राज्य कृषि समाचार)

Chhattisgarh: रायगढ़ के रामलीला मैदान में संपन्न हुआ मिलेट्स महोत्सव

Share
स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मिलेट्स से बने व्यंजन: महापौर

1 मार्च 2023,  रायगढ़ ।  Chhattisgarh: रायगढ़ के रामलीला मैदान में संपन्न हुआ मिलेट्स महोत्सव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में गत दिन जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में ‘मिलेट्स महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान रायगढ़ में किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स महोत्सव का उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मिलेट्स के व्यंजनों को आपके थाली तक पहुंचाना हैं, यही कारण है कि राज्य सरकार मोटे अनाजों के सेवन के लिए लोगों को विशेष रूप से प्रेरित कर रही है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को मिलेट्स व्यंजनों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने किया।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत मिलेट्स का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री द्वारा मिलेट्स के बने व्यंजनों को विशेष नामचीन लोगों को भेंट किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले का मिलेट्स प्रसिद्ध है, जिसका प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से तारीफ की थी। वहीं कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स ऑन व्हील का शुभारंभ भी किया था। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मोटे अनाज को लोगों के खाने में शामिल करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है। शासन की कोई भी योजना बिना लोगों के एवं सामूहिक भागीदारी से सफल नहीं होती, इसलिए इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।

मिलेट्स महोत्सव में मिलेट्स की जागरूकता एवं जानकारी के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें टीम कुटकी-प्रथम, टीम रॉगी-द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर टीम चीला रही।  इसी प्रकार बेस्ट स्टॉल के लिए होटल अंश इंटरनेशनल तथा दूसरे स्थान पर कविता देव की मिलेट्स स्टॉल रही। इस दौरान मिलेट्स महोत्सव में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *