Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के किसान संतोष ने तकनीक से खेती को बनाया फायदे का सौदा, पैडी ट्रांसप्लांटर से बढ़ा मुनाफा

15 जुलाई 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ के किसान संतोष ने तकनीक से खेती को बनाया फायदे का सौदा, पैडी ट्रांसप्लांटर से बढ़ा मुनाफा – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम मुरता निवासी किसान संतोष साहू आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। परंपरागत खेती के बजाय उन्होंने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को न सिर्फ फायदे का सौदा बनाया, बल्कि अन्य किसानों को भी मार्गदर्शन दे रहे हैं।

पैडी ट्रांसप्लांटर से बदली खेती की दिशा

पिछले दो वर्षों से श्री साहू धान की खेती में पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।यह तकनीक खेतों में धान की रोपाई के पारंपरिक तरीकों की तुलना में कहीं अधिक सस्ती, समय की बचत करने वाली और उत्पादन में वृद्धि देने वाली साबित हो रही है। 

उन्होंने बताया कि जहां पहले 1 एकड़ की रोपाई में 7,000–8,000 रुपए तक की मजदूरी लगती थी, अब वही काम 400–500 रुपए प्रति एकड़ में हो जाता है। इससे न केवल मजदूरी खर्च में भारी कमी आई है, बल्कि समय की बचत हुई, रोपाई में एकरूपता आई और फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्पादन में बढ़ोतरी और रोग नियंत्रण में मदद

पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक के जरिए रोपी गई धान की फसल में पौधों की समान दूरी और बेहतर रोपाई होने के कारण पौधे मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। परिणामस्वरूप, फसल में कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होता है और उपज अधिक प्राप्त होती है। श्री साहू ने बताया कि इस तकनीक से उन्हें अपेक्षाकृत बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य किसानों के लिए भी कर रहे सहयोग


सिर्फ अपने खेत तक सीमित न रहते हुए श्री संतोष साहू आसपास के किसानों की फसलों में भी पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई का कार्य कर उन्हें लाभान्वित कर रहे हैं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने में भी मददगार सिद्ध हो रही है।

फसल प्रदर्शन योजना से मिला सहारा

श्री साहू छत्तीसगढ़ शासन की फसल प्रदर्शन योजना से भी लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बेहतर बीज और तकनीक उपलब्ध करवाई जाती है। वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती को बढ़ावा दिया जाता है और किसानों की उपज और आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया जाता है

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com