Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: जैविक खेती और फसल चक्रण से मिट्टी की उर्वरकता बढ़ा रहे किसान रमनलाल साहू

27 सितम्बर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: जैविक खेती और फसल चक्रण से मिट्टी की उर्वरकता बढ़ा रहे किसान रमनलाल साहू – धमतरी जिले के प्रगतिशील किसान रमनलाल साहू जैविक खेती के माध्यम से मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में उनके प्रयासों को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। श्री साहू पिछले 8 सालों से 3 एकड़ में जैविक धान की खेती कर रहे हैं और फसल चक्रण से दलहन-तिलहन उगाकर जल संरक्षण का काम भी कर रहे हैं।

श्री साहू का मानना है कि जैविक खेती से न सिर्फ मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा, उन्होंने आवारा गौवंश के लिए गौठान बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थान प्रदान किया है। इन गौवंशों से प्राप्त गोबर का उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जा रहा है, जिससे उनकी खेती और अधिक उपजाऊ बन रही है। इसके साथ ही, वह हर महीने दूध बेचकर 9 हजार रुपये की आमदनी भी कमा रहे हैं।

रमनलाल साहू ने खेत में तालाब और सोलर पैनल लगाकर जल और ऊर्जा की व्यवस्था की है। साथ ही, गोबर गैस संयंत्र से गौवंशों के लिए चारा उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अन्य किसानों को रासायनिक खेती के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे स्वस्थ और जहरमुक्त फसलें पैदा की जा सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com