छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का एक्शन, 5 दुकानदारों को नोटिस जारी
22 मई 2026, बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का एक्शन, 5 दुकानदारों को नोटिस जारी – खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने और नकली खाद व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद विक्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण अभियान कृषि विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेंड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केंद्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव और मेलाराम कृषि केंद्र दुमहानी का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, पुष्पराज केशरवानी भटगांव, राहुल हार्डवेयर भटगांव और साहू खाद भंडार पवनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

