Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान का अवैध परिवहन रोकने जिले की बॉर्डर पर लगाया जाए चेकपोस्ट- कलेक्टर अनूपपुर

05 अक्टूबर 2024, अनूपपुर: धान का अवैध परिवहन रोकने जिले की बॉर्डर पर लगाया जाए चेकपोस्ट- कलेक्टर अनूपपुर – कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने  गत दिनों कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में खाद्य विभाग तथा मिलर्स की बैठक लेकर निर्देशित किया कि वर्ष 2024 के अंतर्गत उपार्जित धान का सभी मिलर्स मिलिंग पॉलिसी एवं अनुबंध के अनुसार मिलिंग का कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, अगर मिलिंग कार्य में कोई परेशानी आती है, तो प्रशासन को तुरन्त सूचित कर जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बी.एस. परिहार, जिला प्रबंधक वेयरहाउस श्रीमती प्रीति शर्मा सहित जिले के सभी मिलर्स उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने पेंडिंग भुगतान, धान आवंटन संबंधी जानकारी, बारदाना सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मिलर्स द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि पुलिस द्वारा धान उठाव के पश्चात गाड़ियों को अनावश्यक रोका जाता है, जिससे मिलर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने धान के अवैध परिवहन के संबंध में भी अधिकारियों तथा मिलर्स से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस की सहायता से जिले के बॉर्डर में धान के अवैध परिवहन के रोकथाम हेतु चेक पोस्ट लगाकर गंभीरता के आधार पर अवैध परिवहन पर रोक लगाया जाए। धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी किया जाना
सुनिश्चित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com