Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हिसार में कृषि विकास मेला 10 मार्च से

09 मार्च 2023, चण्डीगढ: हिसार में कृषि विकास मेला 10 मार्च से – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में हरियाणा कृषि विकास मेला, 2023 का आयोजन 10 मार्च से किया जाएगा। यह मेला 12 मार्च तक चलेगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के प्रगतिशील किसानों को नई कृषि तकनीकों से अवगत करवाने के लिए इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा किसानों के मध्य फसल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इसी प्रकार, रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और मिट्टïी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच की जाएगी। कृषि संबंधित समस्याओं एवं समाधान विषय पर प्रश्नोत्तरी सभा होगी और खरीफ फसलों व सब्जियों के प्रमाणित बीजों की जानकारी दी जाएगी एवं बिक्री की जाएगी।

प्रवक्ता के अनुसार इस कृषि विकास मेला में जहां हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिदिन एक छोटा ट्रैक्टर, सुपर सीडर व पॉवर विंडर मशीन तथा 12 मार्च 2023 को किसानों को बड़ा ट्रैक्टर जीतने का मौका मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस विषय में और अधिक जानकारी टोल फ्री नंबर 18001802117 पर कॉल करके ली जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )