Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना में केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र ने किया सर्वे

06 जुलाई 2024, गुना: गुना में केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र ने किया सर्वे – भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, मुरैना के श्री सुनीत कुमार कटियार, वनस्पति संरक्षण अधिकारी, श्री अभिषेक सिंह बादल, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र गुना के श्री बीएल प्रजापति, वैज्ञानिक, द्वारा गुना जिला के आरोन ब्लॉक में विभिन्न फसलों जैसे बैगन, मिर्च, भिंडी आदि पर संयुक्त सर्वेक्षण किया गया।  

सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न फसलों में मुख्य रूप से चूसने वाले कीटों का प्रकोप पाया गया, जिनके लिए किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन तकनीकी के तहत पीला और नीला चिपचिपा प्रपंच लगाने तथा नीम के तेल या नीम के अर्क का  छिड़काव करने की सलाह दी गई। साथ ही किसानों को रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कम करने की सलाह दी गई।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com