Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सेडमैप और पतंजलि समूह ने आजीविका सृजन के लिए किया समझौता

02 जुलाई 2024, भोपाल: सेडमैप और पतंजलि समूह ने आजीविका सृजन के लिए किया समझौता – आजीविका सृजन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अब पतंजलि समूह और उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) मिलकर काम करेंगे। केन्द्र की कार्यकारी संचालक श्रीमती अनुराधा सिंघई, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने इस आशय के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

सेडमैप की कार्यकारी संचालक श्रीमती अनुराधा सिंघई ने बताया कि पतंजलि समूह के साथ आने से आजीविका अभिवृद्धि के प्रयासों को बल मिला है। रोजगार-स्वरोजगार के क्षेत्र में सेडमैप द्वारा किए जा रहे प्रयास किसी से छिपे नहीं हैं। सेडमैप की उपलब्धियों को देखते हुए ही अब पतंजलि समूह द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, महिलाओं के समग्र उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में आजीविका सृजन पर सेडमैप के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

सेडमैप के साथ कार्य किए जाने पर बाबा रामदेव ने भी प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर  पतंजलि समूह के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आजीविका सृजन के लिए जो सुझाव सेडमैप द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं वह सराहनीय हैं। सेडमैप और पतंजलि समूह दोनों देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और पतंजलि में किए गए अनुसंधान कार्यों का लाभ मध्यप्रदेश के विकास के कार्यों में हो सकेगा। सेडमैप के साथ नए करार के उपरांत कई व्यावसायिक अवसरों की खोज और मुख्यधारा से बेरोजगार युवाओं को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस अवसर पर रोजगार-स्वरोजगार के लिए आवश्यक उद्यमशीलता की सफलता पर चर्चा की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com