Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालक दुग्ध उत्पादन से अपनी आय बढ़ा सकते हैं- मंत्री संपतिया उइके

16 नवंबर 2024, मंडला: पशुपालक दुग्ध उत्पादन से अपनी आय बढ़ा सकते हैं- मंत्री संपतिया उइके – मप्र की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि पशुपालन करना किसानों के लिए एक अतिरिक्त आय का साधन है। पशुपालन से पशुपालक दुग्ध उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते  हैं । प्रदेश सरकार पशुपालकों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशुपालन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालक अपने व्यवसाय को बढ़ा सकता है।

मंत्री श्रीमती उइके गत दिनों  कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत पशुपालकों को पशु वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।  मंत्री  ने कहा कि पशुपालन करना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। पशुओं के द्वारा हम खेती का कार्य, दुग्ध उत्पादन और खाद संग्रहण का कार्य करते थे। इसलिए पशुपालन करना हमारे लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को पशुपालन के लिए निःशुल्क दुधारू पशु उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे पशुपालन को बढ़ावा मिल सके। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को पशु के लिए आहार एवं उपचार हेतु दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आयोजित कार्यक्रम में मंत्री  ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखंड नारायणगंज के हितग्राहियों को 2-2 भैंस प्रदान कर लाभान्वित किया।  श्रीमती  उइके ने हितग्राहियों को पशु आहार का भी वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता , सरपंच श्री शेरसिंह, जनपद सदस्य श्री अजय, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. यूएस तिवारी सहित पशुपालक  मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com