राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले में हार्वेस्टर के लिए ‘स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम’ अनिवार्य

07 अप्रैल 2026, कटनी: कटनी जिले में हार्वेस्टर के लिए ‘स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम’ अनिवार्य – जिले में नरवाई जलाने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने फसल कटाई हेतु उपयोग होने वाले कम्बाईन हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगा होना अनिवार्य कर दिया है।

 कलेक्‍टर श्री तिवारी ने आदेश में कहा है कि यदि हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है, तो हार्वेस्टर मालिक को बेलर की व्यवस्था करनी होगी ताकि फसल अवशेषों का प्रबंधन किया जा सके। आदेश का पालन न करने पर संबंधित हार्वेस्टर मालिक पर दण्ड अधिरोपित करने की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास और सहायक कृषि यंत्री द्वारा कलेक्टर श्री तिवारी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि जिले में फसल कटाई (खरीफ में धान और रबी में गेहूं) में उपयोग होने वाले हार्वेस्टर बिना ‘स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम’ के संचालित हो रहे हैं। इसके कारण फसल अवशेष नरवाई को जलाने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जबकि जिले में नरवाई जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में सहायक कृषि यंत्री को जिले में उपलब्ध और बाहर से आने वाले सभी कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों को सूचित करने तथा आदेश के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements