बुरहानपुर: हाट बाजार में हुई प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री
24 अप्रैल 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: हाट बाजार में हुई प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री – कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत जिले में प्रति गुरुवार को प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्थान भवन के पास, जैन मंदिर के सामने प्राकृतिक हाट बाजार लगाया गया।
गुरुवार को आयोजित प्राकृतिक हाट बाजार में कृषक श्री राजू भंवरे द्वारा प्राकृतिक रूप से उत्पादित सब्जियों में भिंडी 12 किग्रा., पपीता 40 किग्रा., केला 28 दर्जन, विभिन्न प्रकार की दालें 7 किग्रा , मोटा अनाज 5 किग्रा., नींबू 2 किग्रा. हल्दी पावडर 10 कि.ग्रा., अदरक, धनिया, कड़ी पत्ता, मिर्च पावडर 3 कि.ग्रा. विक्रय किया गया। जैविक बाजार में करीब 25 क्रेताओं द्वारा खरीदी की गई एवं करीब 20 उपभोक्ताओं द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।
उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी हाट बाजार में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता कराकर प्राकृतिक उत्पादों की अधिक मात्रा उपलब्ध करायी जायेगी। विदित है कि कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत जिले में प्रति गुरुवार को प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्थान भवन के पास, जैन मंदिर के सामने प्राकृतिक हाट बाजार लगाया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

