बुरहानपुर : अल नीनो के प्रभाव के आधार पर आकस्मिक कार्य योजना की बैठक आयोजित
16 जुलाई 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर : अल नीनो के प्रभाव के आधार पर आकस्मिक कार्य योजना की बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में गत दिनों अल नीनो के प्रभाव के आधार पर आकस्मिक कार्य योजना की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभाग सम्मिलित हुए । अल नीनो के कारण भारतीय मानसून कमजोर होने और लंबे समय तक सूखा पड़ने की आशंका रहती है, इससे निपटने के लिये आकस्मिक कार्य योजना तैयार की गई।
कृषि विभाग ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव से बचाव के लिये किसान भाई पानी की बचत के लिये ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई का इस्तेमाल करें, खेत की नमी को सूखने से बचाने के लिये फसलों के बीच में सूखी खास या मल्चिंग करें। बुवाई के 1-2 सप्ताह बाद सूखे की स्थिति में बोई गई फसल में नमी संरक्षण उपाय पलवार अपनाये साथ ही निडाई गुडाई या डोरा चलाकर खरपतवार नियंत्रण करके नमी संरक्षित करें।
कृषि उप संचालक श्री देवके ने जानकारी देते हुए कहा कि बुआई के 2-4 सप्ताह में सूखे की स्थिति में नमी संरक्षण के लिए पूसा हाईड्रो जेल का उपयोग करें साथ ही पोटेशियम क्लोराईट या डीएपी या यूरिया के 2 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें। अतिवृष्टि या लगातार वर्षा होने पर जल निकास की समुचित व्यवस्था करें, कुसुम और तोराई की बुवाई करें। 50 प्रतिशत क्षेत्र से अधिक फसल खराब होने पर फसल को मिट्टी मंे पलटकर रबी मौसम हेतु खेत तैयार करें। साथ ही किसान भाई वर्षा की अनिश्चितता से निपटने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत अपनी फसल का पंजीयन अवश्य कराएं ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

