Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: किसान संगोष्ठी में पशुपालकों को दी अहम जानकारियां

26 मई 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: किसान संगोष्ठी में पशुपालकों को दी अहम जानकारियां – कृषक कल्याण वर्ष के तहत जिले में कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जागरूक करने की पहल निरंतर जारी है। इसी कड़ी में कृषि रथ के साथ  गत दिनों  ग्राम लोनी में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के लाभ, देशी नस्ल के नर पशुओं के बंधियाकरण तथा पशुओं में बांझपन से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित पशु आहार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों द्वारा पशुओं की उचित देखभाल, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं विभिन्न रोगों से बचाव के उपायों पर भी जानकारी साझा की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों के मोबाइल फोन में गोरस ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा इसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें