राज्य कृषि समाचार (State News)

सोलर पैनल से बिजली पैदा कर बुलमदर फार्म आय बढ़ाए: श्री पटेल

पशुपालन राज्य मंत्री ने किया फार्म का निरीक्षण

08 अप्रैल 2025, भोपाल: सोलर पैनल से बिजली पैदा कर बुलमदर फार्म आय बढ़ाए: श्री पटेल – पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने गतदिनों बुल मदर फार्म एवं भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला, भोपाल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न नस्लों गिर, थारपारकर एवं राठी नस्ल की गायों को देखा और फार्म पर किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में डॉ. राजू रावत, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम एवं डॉ. अमिताब बैनर्जी, प्रबंधक, बुल मदर फार्म से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने मदर फार्म एवं भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला के शेड की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए, जिससे बिजली उत्पादन कर आय बढ़ाई जा सके। साथ ही आईवीएफ के आवर्ती व्यय के लिए राशि उपलब्ध कराने हेतु परियोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रबंध संचालक डॉ. राजू ने बताया कि मंत्री द्वारा पूर्व में भ्रमण के दौरान बुल मदर फॉर्म के सुदृढ़ीकरण एवं नए पशु लाने के निर्देश दिए गए थे। उस सम्बन्ध में प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे भारत सरकार को भेजे जाने हेतु बैठक में रखा जायेगा। इसी प्रकार अधिक दुग्ध उत्पादन हेतु पशुओं को साइलेज खिलाने के निर्देश भी दिए गए थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement